फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike thieves attacked the police, two daroga injured

बाइक चोरों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दो दरोगा सहित छह गंभीर

Tue, 27 Jun 2017 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Tue, 27 Jun 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
Bike thieves attacked the police, two daroga injured
पुलिसकर्मी घायल

बाइक चोरों को पकड़ने गई पुलिस पर गांव वालों ने पथराव और फायरिंग कर दोनों चोरों को छुड़ा लिया। पथराव में दो दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।

विज्ञापन



बिजनौर के गांव मौहड़ा में बाइक चोरों को पकड़ने गई पुलिस पर गांव वालों ने पथराव और फायरिंग कर दोनों चोरों को छुड़ा लिया। पथराव में दो दरोगा समेत छह पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। चोटिलों में एक महिला सिपाही भी शामिल है। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की आड़ में उनके घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ डाले। पुलिस की ओर से 20 नामजद समेत 45 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपी

Bike thieves attacked the police, two daroga injured
पथराव में घायल व्यक्ति

सीओ हरिमोहन सिंह ने बताया कि 22 जून को पंजाबी कालोनी से साकेत विहार कालोनी निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह की बाइक चोरी हो गई थी। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बाइक चोरी की पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई थी। पुलिस ने जब इस मामले में कार्रवाई शुरू की और घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला तो कैमरे में दो युवक बाइक चोरी करते हुए स्पष्ट नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए जब इन आरोपियों की पुलिस शिनाख्त कराई तो पता लगा कि यह दोनों आरोपी धामपुर थाने के गांव मौहड़ा के चचेरे-तहेरे भाई हैं। बकौल सीओ, जब पुलिस मंगलवार को आरोपियों को पकड़ने गांव में पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो आरोपियों के परिजनों ने गांव के लोगों के सहयोग से पुलिस टीम पर हल्ला बोल दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस से छुड़ाने को न केवल पथराव किया बल्कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी गई। पुलिस ने इस दौरान माजू पुत्र शमीम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी सलमान फरार हो गया। पथराव में दो दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस की जिप्सी को भी तोड़ डाला।

चोटिल पुलिसकर्मी      

Bike thieves attacked the police, two daroga injured
पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़

सीओ ने बताया कि ग्रामीणों के पथराव के चलते पुलिस टीम में शामिल दरोगा रणवीर सिंह, एचसीपी कुंवर नरेंद्र सिंह, महिला सिपाही आशा, कांस्टेबिल राहुल कुमार शर्मा, रोहित त्यागी, होमगार्ड गोपाल शामिल हैं। सभी का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।       
     
ग्रामीणों ने आरोप को गलत बताया        
ग्रामीणों ने पुलिस के लगे आरोपों को गलत बताया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस उनके खिलाफ झूठी मनगढंत कहानी गढ़ उन्हें  फंसाने का प्रयास कर रही है। गांववासियों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की आड़ में घर की महिलाओं के साथ मारपीट की और उनके कपड़े तक फाड़ डाले। विरोध करने पर पुलिस ने कई राउंड फायरिंग की। ग्रामीणों पर पथराव किया और जमकर लाठियां भांजी। इस दौरान गांव के अब्दुल रऊफ की टांग टूट गई। नाजिया, नईमा, जीशान को चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

आरोपियों का क्रिमनल इतिहास खंगाला जा रहा है: सीओ

Bike thieves attacked the police, two daroga injured
बीच-बचाव कराती पुलिस

सीओ ने बताया कि आरोपियों की गांव में अच्छी शोहरत नहीं है। पुलिस आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है। आरोपियों की अपराध पुलिस के फोकस में अब आया है। अधिकांश आरोपी एक ही समुदाय के हैं। जिन लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है उनकी भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।      

आरोपियों को नजरबंद करने के बाद गांव में गई थी पुलिस      
पुलिस ने बताया कि बाइक चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से दो सिपाहियों को सिविल कपड़ों में गांव में लगा दिया गया था। जब इन सिपाहियों ने आरोपियों को पूरी तरह से नजरबंद कर लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी तो पुलिस तुरंत जिप्सी से गांव में पहुंची। जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाने का प्रयास कर रही थी तो तभी उनके परिवार के लोगों ने आरोपियों को छुड़वाने को पुलिस टीम पर पथराव कर हमला बोल दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed