फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike Stolen from Youth Who Came to Buy Eid Supplies

Meerut News: ईद का सामान खरीदने आए युवक की बाइक चोरी

Fri, 20 Mar 2026 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Bike Stolen from Youth Who Came to Buy Eid Supplies
-पीड़ित की तहरीर पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से चोरों ने ईद का सामान खरीदने आए राशिद की बाइक चोरी कर ली। सामान खरीदकर लौटने पर राशिद को बाइक चोरी होने का पता चला। पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी राशिद ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 18 मार्च को वह परिवार के साथ बाइक पर भूमिया पुल के पास बाजार में सामान खरीदने के लिए आए थे। राशिद ने एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर दी थी। वह परिवार के साथ सामान लेने के लिए बाजार में चला गया था। एक घंटे बाद वह सामान खरीदकर वापस आया तो उसकी बाइक यहां नहीं थी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

---
नगर निगम से कंप्यूटर ऑपरेटर की स्कूटी चोरी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर निवासी आलोक शर्मा ने बृहस्पतिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह नगर निगम में कंप्यूटर ऑपरेटर है। 10 मार्च को वह स्कूटी से नगर निगम पहुंचे। आलोक ने अपनी स्कूटी कार्यालय के नीचे खड़ी की थी। शाम को वह कार्यालय से नीचे आए तो देखा कि स्कूटी गायब है। पहले तो उन्होंने आसपास के लोगों से संपर्क कर स्कूटी का पता लगाने का प्रयास किया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने भी निगम में कुछ लोगों से पूछताछ की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि चोर की तलाश में एक टीम लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed