फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riding youth dies in road accident in Bijnor, cousin seriously injured

Road Accident: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल

Mon, 25 Mar 2024 02:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Mar 2024 02:25 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident in Bijnor, cousin seriously injured
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : ANI
बिजनौर के धामपुर में नहटौर मार्ग पर सेढी गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। घायल युवक का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया गया कि नहटौर थाना क्षेत्र के गांव चौड़ा निवासी 25 वर्षीय रोहन जाटव पुत्र गोमपाल अपने चचेरे भाई त्रिवेंद्र 28 वर्ष पुत्र लाखन सिंह के साथ रविवार देर रात करीब 2:30 बजे बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह धामपुर-नहटौर मार्ग पर गांव ढा के पास पहुंचे, अचानक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में रोहन की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोहन के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि मृतक के चचेरे भाई त्रिवेंद्र को उपचार के लिए सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक रोहन के परिजन उसका शव बिना पोस्टमार्टम कराए अपने साथ लेकर चले गए। डॉक्टर के अनुसार, दोनों ने शराब का सेवन किया हुआ थ। इस वजह से उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिरी थी। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed