फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riding youth dies due to collision with truck

Meerut News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 24 Oct 2024 03:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with truck
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बुधवार की शाम दुकान का सामान लेने बाइक पर जा रहे युवक को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर उसे मेरठ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव मीरपुर निवासी जॉनी गिरी (32) पुत्र रामे गिरी लाहौरगढ़ रजबहे की पटरी पर चाय का ठेला लगाकर परिवार का लालन-पालन कर रहा था। बुधवार की शाम को वह ठेले का सामान लेने के लिए गांव में बाइक से आ रहा था। वह गांव के तालाब के पास पहुंचा तो मेरठ से लौट रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर घायल को लेकर मेरठ के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे बाईपास स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी परिजनों को लगने पर कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार बघेल ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हुुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed