फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike riding miscreants looted 48 thousand from a mobile trader

मोबाइल व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 48 हजार लूटे

Thu, 22 May 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted 48 thousand from a mobile trader
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव धनवाली खेड़ा रजबहे की पटरी पर सरधना के गांव नाहली निवासी शराफत के साथ नकाबपोश बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश मोबाइल व्यापारी से 48 हजार रुपये लूट कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित शराफत ने तहरीर में बताया कि वह कस्बा हर्रा के गांव नाहली में मोबाइल की दुकान करता है। बताया कि बीते मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे सरूरपुर रजबहे की पटरी से अपने घर जा रहा था। वह धनवाली खेड़ा के पास पहुंचा तो सामने से आए नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। आरोपियों ने तमंचे से आतंकित करते हुए उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी व्यापारी से 48 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed