{"_id":"5feb8d6a8ebc3e3b661d0574","slug":"bike-riding-farmer-shot-injured-in-buffalo-village-mawana-news-mrt518035199","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसा गांव में बाइक सवार किसान को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसा गांव में बाइक सवार किसान को गोली मारी, घायल
विज्ञापन

मवाना। गांव भैंसा में मंगलवार शाम खेत से लौट रहे बाइक सवार किसान सतीश (33) को अज्ञात लोगाें ने गोली मारकर दी। जानलेवा हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हालत गंभीर होने पर घायल को मेरठ रेफर कर दिया गया है।
सतीश के तहेरे भाई संदीप ने बताया कि सतीश पुत्र धीर सिंह मंगलवार शाम बाइक से खेत से लौट रहा था। गांव के नजदीक स्थित इंटर कॉलेज के पास किसी ने उसे गोली मार दी। हमलावरों का पता नहीं चल सका है। संदीप ने रंजिश से भी इनकार किया है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि फिलहाल जानलेवा हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच की जा रही है। संवाद