{"_id":"675dece42c89db636c03ae78","slug":"bike-riders-nephew-dies-after-being-hit-by-scorpio-mawana-news-c-40-1-smrt1041-107240-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्काॅर्पियो की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत
विज्ञापन
मवाना। बाइक पर गांव कौहला लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय भतीजे विशेष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घायल चाचा को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
गांव कौहला निवासी अमरपाल अपने भतीजे विशेष पुत्र सोमपाल के साथ शनिवार देर शाम बाइक पर गांव कौल से गांव कौहला लौट रहे थे। नेशनल हाईवे के कट को क्राॅस करते समय तेज गति से आई स्कार्पियो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार चाचा-भतीजे दोनों गिर गए। चालक कार लेकर फरार हो गया। कार की टक्कर से भतीजे विशेष (12) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए तथा मेरठ-पौडी हाईवे जाम लगा दिया। घायल अमरपाल को इलाज के लिए मेरठ भिजवाया गया। जाम लगा रहे लोगों की मांग थी कि पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाई जाए।
सूचना पर सीओ अभिषेक पटेल, थाना प्रभारी राजेश कांबोज आदि मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक विशेष गांव गणेशपुर स्थित विद्यालय में कक्षा 4 में पढ़ता था। उसका बड़ा भाई विशाल (16) कक्षा 12वीं में पढ़ता है। बहन रितिका (14) सातवीं कक्षा की छात्रा है। विशेष के पिता मजदूरी करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि विशेष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से तहरीर दी जा रही है। कार सवार मौके से फरार हो गया।