{"_id":"680558e9e4c3eeb4dc0213ab","slug":"bike-riders-beaten-up-and-injured-for-asking-for-side-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107891-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड मांगने पर बाइक सवार युवकों को पीटा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइड मांगने पर बाइक सवार युवकों को पीटा, घायल
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला बुध बजार में मारपीट में घायल युवक खिजर परिजनों साथ थाना में बैठा। संवाद
- फोटो : mrt
सरधना। नगर के मोहल्ला बुध बाजार में साइड नहीं देने का विरोध करने पर आरोपियों ने बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट कर दी। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने पथराव भी किया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे युवकों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी इबादुर रहमान पुत्र मोहम्मद उमर ने तहरीर में बताया कि रविवार को उसका बेटा मोहल्ला बेरून सराय में दावत देने के लिए जा रहा था। वह बुध बाजार में पहुंचा तो रास्ते में बरात चढ़त हो रही थी। खिजर ने जाने के लिए रास्ता मांगा तो आरोपियों ने गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पास में ही मौजूद उसका दूसरा बेटा सालिक बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। किसी तरह से दोनों जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने उनके ऊपर पथराव कर दिया।
खिजर के सिर में ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह लहूलुहान हालत में बेहोश होकर मौके पर ही गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। खिजर की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।