फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider student dies while trying to save a cyclist on the highway

हाईवे पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार छात्र की मौत

Wed, 10 Sep 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bike rider student dies while trying to save a cyclist on the highway
सनातन धर्म शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में विजेता छात्रों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि।
कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे- 58 पर लाला मोहम्मदपुर गांव के सामने साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नौवीं के कक्षा छात्र नितेश (17) की हादसे में मौत हो गई। मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में उसका साथी हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नितेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि टीकाराम कॉलोनी गली नंबर तीन निवासी राजकुमार लगभग डेढ़ साल से सुभाष के मकान में किराए पर रह रहे हैं। राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। राजकुमार के तीन बच्चों में बड़ा बेटा नितेश था। उसके अलावा बेटी रिया व उत्सव हैं। पुलिस के अनुसार नितेश अपने दोस्त हर्ष के साथ किसी काम से मंगलवार दोपहर सरधना गया था। शाम के समय दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस को घायल हर्ष ने बताया कि लाला मोहम्मदपुर गांव के सामने एक साइकिल सवार अचानक उनके सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में को बचाने के प्रयास में एक वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने नितेश को मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है। सीओ का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed