{"_id":"60a033c18ebc3e47ea29396d","slug":"bike-rider-sso-killed-in-an-accident-kithor-news-mrt538503276","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार एसएसओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार एसएसओ की मौत
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार एसएसओ की मौत
खरखौदा। मेरठ से बाइक पर लौट रहे विद्युत निगम के संविदा कर्मी एसएसओ को गांव कैली के पास अज्ञात वाहन न टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार शाम तक मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
पुलिस के अनुसार, हापुड़ के कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी उदित कश्यप (24) पुत्र संजय गाजियाबाद के डासना में बिजलीघर पर संविदा पर एसएसओ के पद पर तैनात था। शुक्रवार को उदित बाइक से किसी काम से मेरठ आया था। घर लौटते समय हापुड़-मेरठ रोड पर गांव कैली में जाहरवीर मंदिर के सामने अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब में मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम तक भी मृतक पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।