फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider killed, two injured in bullet bike and e-rickshaw collision

बुलेट बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, दो घायल

Thu, 26 Aug 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed, two injured in bullet bike and e-rickshaw collision
बुलेट बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन

सरधना। छुर-मुल्हैडा मार्ग पर बुधवार दोपहर बाइक और ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों का सीएचसी पर प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

छुर निवासी ताजिम पुत्र सत्तार ने बताया कि वह गांव निवासी आबिद पुत्र सुजाऊदीन की ई-रिक्शा में बैठकर बुधवार दोपहर मुल्हैड़ा की तरफ से गांव लौट रहा था। इसी बीच छुर निवासी 25 वर्षीय निखिल पुत्र संजय बुलेट बाइक पर छुर की तरफ से मुल्हैड़ा की तरफ जा रहा था। इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से जा टकराई। हादसे में ई-रिक्शा चालक आबिद और ताजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक निखिल को भी गंभीर चोट लगी। तीनों घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद आबिद व ताजिम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed