{"_id":"6925d287ad63d7f2be045982","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-one-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110529-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सरधना। देव का फाइल फोटो। परिजन
डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक ने नहीं पहना था हेलमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मेरठ–करनाल हाईवे पर स्थित गांव दबथुवा में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में गांव बहादरपुर निवासी देव नेहरा (20) पुत्र रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक के पिता रविंद्र ने बताया कि देव मंगलवार शाम बाइक पर गांव दबथुवा के बाजार से सामान लेने जा रहा था। वह हाईवे कट से दूसरी ओर जाने लगा। उसी दौरान दबथुवा निवासी करीब 60 वर्षीय कैलाश सड़क पार कर रहे थे। कैलाश का हाथ अचानक देव की बाइक के हैंडल में उलझ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और देव तेज रफ्तार में हाईवे के डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि देव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कैलाश भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मां-बेटे का रोकर बुरा हाल
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। देव की मौत की पुष्टि होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां उर्मिला और भाई अभिजीत का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार देव ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी। वह कुछ समय से पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटा रहा था। वह परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और धीरे-धीरे जिम्मेदारियां संभालने लगा था। उसकी अचानक मौत से परिवार टूट गया।