फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies in road accident on Sardhana flyover

Meerut News: सरधना फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Thu, 11 Dec 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident on Sardhana flyover
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सैनिक विहार निवासी सत्यम (30) पुत्र शीशपाल की मौत हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस को मौके से हेलमेट नहीं मिला। सीओ दौराला प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सरधना रोड स्थित सैनिक विहार निवासी सत्यम पुताई का काम करता था। बुधवार रात सत्यम व उसका दोस्त अलग-अलग बाइक से मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे थे। सरधना फ्लाईओवर के ऊपर पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सत्यम की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से सत्यम सड़क पर गिर गया था। सड़क पर सिर लगने से सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिक खून निकलने के कारण सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। दोस्त की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने जाम खुलवाकर रहागीरों को आगे के लिए रवाना किया। सत्यम की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। सीओ दौराला का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed