{"_id":"6949b4ec8e324fcad105ed1c","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1061187-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
रोहटा। मुरादनगर के पास दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल गांव रोहटा निवासी दीपक (32) की सोमवार सुबह मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई करने से इन्कार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। दीपक कोल्हू पर मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि उसने हेलमेट नहीं लगाया था।
जानकारी के अनुसार दीपक अपने परिवार के साथ खड़ौली गांव में रहता था। वह अपने साथियों के साथ रावली गांव में कोल्हू पर मजदूरी करने गया था। रविवार को वह किसी काम से जा रहा था। इस दौरान मुरादनगर के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दीपक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पाकर उसके साथियों ने उसे तुरंत मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों ने इस संबंध में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -