फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 01 May 2026 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
खरखौदा- मृतक सुंदर सैनी का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। खरजाल मढैया मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला।
परिजनों के मुताबिक खरजाल मढैया निवासी सुंदर सैनी (40) पुत्र जयभगवान सैनी किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही वह नालपुर बाईपास रोड पर पहुंचे तो तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुंदर सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed