फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

बाइक सवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Sat, 19 Apr 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
परीक्षितगढ़। गांव आसिफाबाद-खटकी मार्ग के समीप बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक हादसे की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना किठौर के गांव तरबीयतपुर जनूबी निवासी ओमबीर सैनी (42) पुत्र होराम सैनी बीती रात बाइक द्वारा कस्बा परीक्षितगढ़ से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक सवार परीक्षितगढ़ आसिफाबाद-ग्राम खटकी मार्ग के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन व थाना पुलिस ओमबीर को गंभीर हालत में नगर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पति की मौत होने पर पत्नी राजेश, पुत्री राधिका (19), रानी (16) पुत्र गौरव (14), सौरभ (12) के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed