फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike not found in dowry denial of marriage relationship broke

दहेज में बाइक न मिलने पर निकाह से इनकार, टूटा रिश्ता

Mon, 27 Nov 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 27 Nov 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
Bike not found in dowry denial of marriage relationship broke
निकाह का फाइल फोटो

बागपत। हिलवाड़ी गांव के एक व्यक्ति ने मेरठ जनपद के खिवाई गांव में अपनी बेटी का निकाह एक साल पहले तय किया था। अब लड़का पक्ष दहेज में बाइक की मांग करने लगा, लड़की पक्ष ने असमर्थता जताई तो लड़का पक्ष ने निकाह करने से साफ इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


पढ़ें : दहेज में कार न मिलने पर पत्नी को मारी गोली, पति फरार
विज्ञापन


लड़की पक्ष के काफी मनाने पर भी जब लड़का पक्ष निकाह के लिए राजी नहीं हुआ तो लड़की के पिता ने कोतवाली पहुंचकर लड़के और उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में हिलवाड़ी गांव के इस्लाम ने बताया कि उसने एक साल पहले मेरठ जनपद के खिवाई गांव निवासी मोहसीन के साथ अपनी बेटी का निकाह तय किया था। अब जब उसने निकाह के लिए लाल चिट्ठी भेजने की बात कही तो लड़के पक्ष के लोगों ने उससे बाइक की मांग कर दी और कहा कि यदि बाइक दी गई तो ही रिश्ता मंजूर होगा। लड़की के पिता इस्लाम ने बताया कि जिस समय एक साल पहले निकाह तय किया था उस समय 31 हजार की नगदी, जेवरात आदि भी दिए गए थे। जो समान देना है वह भी तय किया था। इसमें बाइक तय नहीं थी। इस्लाम ने कोतवाली पहुंचकर लड़के व उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed