फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bike and e-rickshaw collide head-on, vegetable vendor dies, two seriously injured

Meerut News: बाइक व ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत, सब्जी विक्रेता की मौत, दो गंभीर

Thu, 30 Apr 2026 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Bike and e-rickshaw collide head-on, vegetable vendor dies, two seriously injured
बहसूमा। रहमापुर गांव में हुए हादसे में मृतक विपिन की फाइल फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। क्षेत्र के गांव रहमापुर के पास बुधवार रात बाइक और जनरेटर से लदी ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार विपिन (24) पुत्र मांगेराम निवासी बटावली की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके साथी अमित व नफीस गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया और गंभीर रूप से घायल लोगों को हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।


गांव बटावली निवासी विपिन अपने साथियों अमित व नफीस के साथ बाइक से गणेशपुर स्थित साप्ताहिक पैठ से सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मुख्य मार्ग रहमापुर स्थित मंदिर के पास सामने से जनरेटर से लदी ई-रिक्शा और उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक व ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक सवार विपिन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी अमित और नफीस को पुलिस ने हस्तिनापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि हादसे की अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed