फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor Woman set her house on fire after family denied to go with lover

बिजनौर: प्रेमी के साथ जाने से इनकार किया तो विवाहिता ने अपने ही घर में लगाई आग, लाखों का नुकसान

Sun, 07 Jul 2019 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jul 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Bijnor Woman set her house on fire after family denied to go with lover
विवाहिता ने घर में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जनपद में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली। यहां हीमपुर दीपा क्षेत्र में एक विवाहिता को जब परिजनों ने प्रेमी के साथ जाने के लिए मना किया तो शनिवार देर रात उसने अपने ही घर में आग लगा दी।

विज्ञापन


हादसे में में कुछ पशु झुलस गए व घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र निवासी महिला  का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व महिला के पति व प्रेमी दोनों के साथ रहने पर समझौता हो गया था। शनिवार को पति द्वारा प्रेमी के साथ जाने से इनकार करने पर विवाहिता ने अपने ही घर में आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान घर में बंधे पशु दम घुटने से बेहोश हो गए। जिन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया। वहीं घर में रखा फर्नीचर व अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व उसके पति को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed