फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, New two corona positive cases has been found in today

पश्चिमी यूपी के इन चार जिलों में मिले 20 नए कोरोना संक्रमित, पढ़िए- अब तक कितने हो चुके ठीक

Wed, 03 Jun 2020 12:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Jun 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Bijnor Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, New two corona positive cases has been found in today
बिजनौर में कोरोना वायरस - फोटो : पेक्सेल्स

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में बुधवार को दो और नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बताया गया कि ये दोनों ही विदेश से अपने घर लौटे हैं। अब जनपद में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 117 पहुंच गया है। इनमें से 60 लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। वर्तमान में सक्रिय केस 55 हो गए हैं। वहीं मुजफ्फरनगर में भी बुधवार को तीन नए केस सामने आए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को मिले संक्रमित मरीज शहर के अलग- अलग क्षेत्र से है। एक थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव काजीवाला और दूसरा मंडावर के मोहल्ला कस्साबान का रहने वाला है। दोनों मरीज मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी पर क्वारंटीन थे। ये दोनों संक्रमित कुवैत से 30 मई को अपने घर लौटे थे। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि 29 मई को ये दोनों फ्लाइट से लखनऊ तक आए थे। इसके बाद इन्हें 31 मई को क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन


उधर, मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार को भी कोरोना के तीन नए केस सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को आई 83 लोगों की जांच रिपोर्ट में से तीन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें कुवैत से आया रथेड़ी गांव का युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है, जबकि बाकी दो प्रवासी श्रमिक हैं, जो मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। ये दोनों महाराष्ट्र से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ये तीनों दिल्ली पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन थे। जहां से तीनों को कोविड- अस्पताल बेगराजपुर भेजा जा रहा है। जनपद में अब कोरोना के कुल केस 97 हो गए हैं, जिनमें से 45 ठीक हो चुके हैं, जबकि एक महिला की मौत हो गई है। अब जिले में सक्रिय केस बढ़कर 51 हो गए हैं।

शामली में सिपाही की पत्नी सहित तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
वहीं शामली में भी बुधवार को मेरठ मेडिकल से 10 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है, जिनमें दो महिला समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक महिला शामली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है और दिल्ली पुलिस में सिपाही की पत्नी बताई है। सिपाही अपनी पत्नी के साथ 27 मई को दिल्ली से अपने गांव आया था। अन्य दो पॉजिटिव केस झिंझाना क्षेत्र के अलग- अलग गांव के निवासी हैं। इनमें एक महिला कोरोना पॉजिटिव है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों के सैंपल 31 मई को लेकर जांच को भेजे गए थे। 

बागपत में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव
बागपत जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना के 12 नए मामले मिले हैं। इनमें बड़ौत नगर के 11 और एक मामला खेकड़ा नगर में मिला है। दोनों जगह सब्जी आढ़ती के संपर्क में आए अधिकतर लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने पुष्टि की है। जिले में अब संख्या बढ़कर 62 हो गई है।

यह भी पढ़ें: पहले प्यार... फिर एक महीने में प्रेम विवाह, अब महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, तस्वीरें

इससे पहले बिजनौर में मंगलवार को कोरोना के 12 नए मरीज मिले थे। नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 115 हो गई थी जो अब 117 हो गई है। 

बुधवार को मिले संक्रमितों में एक महिला पखनपुर, एक नहटौर की किशोरी, आठ नूरपुर क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर के निवासी, एक बिजनौर और एक मंडावर क्षेत्र के गांव निवासी है। दोनों युवक प्रसावी श्रमिक हैं और दो सप्ताह पहले ही मुंबई से लौटे हैं। उन्हें स्वाहेड़ी में क्वारंटीन किया गया था। सभी मरीजों को उपचार के लिए मुरादाबाद कोविड हॉस्पिटल में भेज दिया गया है।

बता दें कि जिले में आए दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को 12 नए मरीज मिलने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 115 हो गई थी। इनमें से 60 लोग पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की इससे मौत भी हुई है। वर्तमान में संक्रिय केस 55 हो गए हैं। 

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार सोमवार रात नगीना तहसील के गांव पखनपुर के एक ही परिवार के तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि देर रात इसी परिवार की एक और महिला भी संक्रमित पाई गई। इससे पूर्व इस महिला के पति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब गांव पखनपुर के एक ही परिवार के पति-पत्नी और चार साल की बच्ची समेत पांच मरीज कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। हॉटस्पॉट इलाका होने के कारण यह गांव पहले से ही सील है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed