फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले प्यार... फिर एक महीने में प्रेम विवाह, अब महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान, तस्वीरें

Wed, 03 Jun 2020 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Baghpat Uttar Pradesh Latest News in Hindi, Female soldier committed suicide by hanging himself after a month of marriage
महिला सिपाही ने एक महीने पहले की थी शादी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में औरेया की बिधूना कोतवाली में तैनात महिला सिपाही शालू गिरि दत्तनगर गांव जिला बागपत की रहने वाली थी। पड़ोस के ही शिक्षक से प्रेम विवाह किया। बालैनी में कमरा लेकर लॉकडाउन के दिनों में दोनों साथ रहे। शादी के बाद से वह तनाव में थी। परिवार का कहना है कि शालू ने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया।

Baghpat Uttar Pradesh Latest News in Hindi, Female soldier committed suicide by hanging himself after a month of marriage
शालू गिरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बिधूना कोतवाली में तैनात शालू गिरि मार्च महीने में अपने गांव दत्तनगर आई थी। यहीं पर वह लॉकडाउन में फंस गई। फैजाबाद में तैनात शिक्षक राहुल गिरि भी लॉकडाउन के कारण घर आया हुआ था। दोनों परिवारों का पहले से ही आना जाना था। राहुल और शालू के बीच नजदीकियां बढ़ीं। लॉकडाउन में बिधूना नहीं लौट पा रही थी, जिस कारण उसे विभाग की ओर से बालैनी में ही ड्यूटी दे दी गई। शालू ने नौ किमी दूर गांव से रोजाना आवागमन के बजाय बालैनी में थाने के पास ही कमरा किराए पर ले लिया था। कुछ दिन बाद ही राहुल और शालू ने अपने परिजनों से शादी की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों का बालैनी में लिए गए कमरे में ही 26 अप्रैल को विवाह कर दिया गया था। नवदंपती इसी कमरे में रहा। तीन मई को शालू को बालैनी थाने से रिलीव कर दिया गया और पांच मई को उसने वापस बिधूना कोतवाली में ड्यूटी ज्वॉइन कर ली थी। शादी के बाद से वह लगातार परेशान चल रही थी। परेशानी की वजह क्या थी। मायके पक्ष का कहना है कि शालू ने किसी तरह का जिक्र नहीं किया।

Baghpat Uttar Pradesh Latest News in Hindi, Female soldier committed suicide by hanging himself after a month of marriage
महिला सिपाही और शिक्षक ने किया था प्रेम विवाह - फोटो : अमर उजाला

हर बात में हुई जल्दबाजी
सिपाही शालू गिरि की मोहल्ले के ही राहुल से जान पहचान थी, लेकिन लॉकडाउन में दोनों मिले तो प्यार हुआ। दोनों ने तुरंत ही शादी का फैसला भी कर लिया और एकाएक शालू ने सुसाइड भी कर लिया। इससे जाहिर है कि शालू किसी न किसी परेशानी में जरूर घिरी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Uttar Pradesh Latest News in Hindi, Female soldier committed suicide by hanging himself after a month of marriage
शालू गिरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पिता किसान, दूसरी बहन भी पुलिस में
दत्तनगर निवासी राजेंद्र गिरि किसान हैं। उनकी दूसरी बेटी भी पुलिस में हैं। शालू के आत्महत्या किए जाने के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग औरैया के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Baghpat Uttar Pradesh Latest News in Hindi, Female soldier committed suicide by hanging himself after a month of marriage
महिला सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दत्तनगर में गम
दत्तनगर गांव में किसान राजेंद्र गिरि की बेटी की मौत से गम का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीण हिम्मत बंधाने पहुंचे। सबका सवाल यही है कि आखिर शालू ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed