फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, fourteen new corona positive cases has been found in Muzaffarnagar Shamli and Bijnor

कोरोना का कहर: बिजनौर-शामली और मुजफ्फरनगर में मिले 15 नए संक्रमित मरीज

Wed, 27 May 2020 07:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 May 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
Bijnor Uttar Pradesh Coronavirus News in Hindi, fourteen new corona positive cases has been found in Muzaffarnagar Shamli and Bijnor
बिजनौर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बिजनौर में तीन, शामली में एक और मुजफ्फरनगर जनपद में 11 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में चार दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिली 83 वर्षीय महिला की मौत होने से कोहराम मच गया। जनपद में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। जिले में एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 11 कोरोना रोगी मिले हैं। इनमें से दस तमिलनाडु से आए प्रवासी श्रमिक हैं। ये सभी कवाल गांव के निवासी हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र से आए प्रवासी श्रमिक के संपर्क में आया उसका भाई भी पॉजिटिव मिला है। जिले में अब सक्रिय कोरोना पॉजिटिव की संख्या 35 हो गई है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र से लौटा प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिला

शामली जनपद में बुधवार शाम को मेरठ मेडिकल से मिली जांच रिपोर्ट में एक प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिला है। प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से शामली पहुंचा था। यह कैराना क्षेत्र का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 24 मई को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को आई रिपोर्ट में एक प्रवासी श्रमिक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह श्रमिक पहले से ही क्वारंटीन सेंटर में था। कोरोना पॉजिटिव आने पर श्रमिक को कोविड-19 अस्पताल झिंझाना में शिफ्ट किया जा रहा है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 11 हो गए हैं।


उधर, मुजफ्फरनगर में बुधवार को भी 11 कोरोना से संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी किसान इंटर कॉलेज काकरौली के क्वारंटीन केंद्र में भर्ती हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed