फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Three accused, who made the fireworks in the ruins, were caught, the guns and cartridges recovered

बिजनौर: खंडहर में तमंचे बनाने वाले तीन आरोपी दबोचे, तमंचे और कारतूस बरामद

Thu, 18 Jun 2020 12:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bijnor: Three accused, who made the fireworks in the ruins, were caught, the guns and cartridges recovered
बरामद हुए अवैध हथियार - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद के चांदपुर में  पुलिस ने मंगलवार रात दत्तियाना रोड पर खंडहर में अवैध हथियार बनाते तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक अजय कुुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रेमवीर सिंह निवासी गांव अजदेव, सलीम निवासी गांव कमालपुर और तीसरा आरोपी जीशान गांव कमालपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन


मौके से 315 बोर के आठ तमंचे, 12 बोर के तीन तमंचों के अलावा 315 बोर के खोके, .32 बोर का कारतूस और अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तमंचे और कारतूस सहित पांच आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को तमंचे, कारतूस और चाकू सहित गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस गादला मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी गादला की ओर से आ रहे तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी शाहिद निवासी रेहड़ से 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस, नाजिम निवासी रेहड़ से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस और अरशद उर्फ बांडा निवासी रेहड़ से चाकू बरामद हुआ।


वहीं, बादीगढ़ कल्लूवाला मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें फुरकान निवासी हसनपुर से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस तथा चरनजीत निवासी फतेहपुर धारा से तमंचा व तीन कारतूस बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed