फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Sarfaraz did not died after falling from the roof, father accused of killing four people

बिजनौर: छत से गिरकर नहीं हुई थी सरफराज की मौत, पिता ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Mon, 24 Aug 2020 08:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Aug 2020 08:23 PM IST
सार

- पिता ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप, चार माह बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
 

विज्ञापन
Bijnor: Sarfaraz did not died after falling from the roof, father accused of killing four people
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

बिजनौर मंडावर के सरफराज की छत से गिरकर मौत नहीं हुई थी प्रेम संबंध के चलते उसकी हत्या की गई थी। इस मामले में मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मंडावर के मोहल्ला शंभा बाजार निवासी तहजीब बेग ने रिपोर्ट कराई है कि 15 मार्च की रात उसके पड़ोसी आसिफ, आफाक, गुल्लू व शाहिद हसन उसके पुत्र सरफराज को कुछ बात करने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। घर से ले जाने वाले इन लोगों ने रात में शोर मचाया कि सरफराज छत से गिर गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऑनलाइन किताबों के कारोबार पर ये खास रिपोर्ट, छपाई से लेकर बिक्री तक ऐसे होता है बड़ा खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


तहजीब बेग का बेटा महराज बेग, रशीद बेग व अन्य आसपास के लोग मौके पर दौड़े, मौके पर जाकर देखा कि सरफराज जाहिद के मकान में औंधे मुंह पड़ा है। सिर पर दाहिनी ओर किसी नुकीले धारदार हथियार का निशान है। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बेटे सरफराज की मौत से तहजीब बेग सुधबुध खो बैठा और उसका दफीना कर दिया। बाद में पता चला कि सरफराज की प्रेम संबंध के चलते घर से ले जाने वाले लोगों ने उसकी हत्या की और बंद पड़े मकान में डाल दिया।

उसने अपने बेटे के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया था। 26 जून को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता ने रविवार शाम तहजीब बेग ने आसिफ, आफाक, गुल्लू व शाहिद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed