अपराधी बेखौफ : बिजनौर में दिनदहाड़े भट्ठास्वामी से दो लाख की लूट, दो युवकों से तमंचा दिखाकर नगदी लूटी
थाना प्रभारी अनुज तोमर का कहना है कि फैयाज अहमद के बताने के मुताबिक जंगल में बदमाशों को पकड़ने को कांबिंग की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेरकोट निवासी भट्ठा स्वामी फैयाज अहमद ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग आठ बजे शेरकोट से नूरपुर छिपरी अपने भट्ठा पर कार से जा रहा था। हरेवली-शेरकोट बाईपास पर विद्युत सब फिडर के पास एक नकाबपोश व्यक्ति ने इशारा कर कार को रुकवा लिया। जैसे ही उसने कार को रोका तभी दूसरे नकाबपोश बदमाश ने पास आकर उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने उसे आतंकित करते हुए कार में रखे दो लाख दो हजार रुपये लूट लिए और जंगल की ओर पैदल ही फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी अनुज तोमर का कहना है कि फैयाज अहमद के बताने के मुताबिक जंगल में बदमाशों को पकड़ने को कांबिंग की जा रही है। वहीं इस मामले में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।
दो युवकों को तमंचा दिखा बैग और नगदी लूटी
झालू ग्राम मिल्क गंगोड़ा रोड पर ईंट भट्ठे के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों को तमंचा दिखाकर मोटरसाइकिल, बैग और 500 रुपये छीन लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंगलवार रात कृष्ण कुमार अपने मामा हरिओम के साथ गांव हरीनगर थाना हीमपुर दीपा से अपने गांव मिलक गंगोड़ा जट जा रहा था।
रास्ते में झालू से मिल्क गंगोड़ा जट जाते समय ईंट भट्ठे के समीप दो बाइकों पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने बाइक रोक कर तमंचा दिखाकर बाइक व बैग में रखा लैब टेक्नीशियन प्रमाण पत्र तथा 500 रुपये लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना निरीक्षण किया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।