फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Pradhan kept beating his wife till she fainted, then threw her in a house tying hands and feet

बिजनौर: पत्नी को बेहोश होने तक पीटता रहा ग्राम प्रधान, फिर हाथ-पैर बांधकर मकान में डाला

Fri, 25 Dec 2020 04:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 25 Dec 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Pradhan kept beating his wife till she fainted, then threw her in a house tying hands and feet
महिला अत्याचार -प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हल्दौर थानाक्षेत्र में एक बंद पड़े मकान में ग्राम प्रधान की पत्नी के हाथ, पैर बंधे हुए बेहोशी अवस्था में पड़ी मिली। महिला के पुत्र ने मोहल्लेवासियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत में महिला को बिजनौर रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर ही पत्नी के साथ मारपीट करने व बेहोश होने पर गांव के ही बंद पड़े मकान में डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।  

विज्ञापन


गांव इनामपुरा निवासी बलराज सिंह ग्राम प्रधान है। ग्रामवासियों के अनुसार बुधवार रात करीब दस बजे ग्राम प्रधान का उसकी पत्नी पूजा से विवाद हो गया। ग्राम प्रधान ने पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान वह बेहोश हो गई। ग्राम प्रधान ने उसके हाथ-पैर बांधकर गांव के सतपाल सिंह के पुत्र संजय सिंह के बंद पड़े मकान में डाल दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Merry Christmas: रंगीन रोशनी में नहाए चर्च, गूंजे कैरल, पश्चिमी यूपी में ऐसी दिखी क्रिसमस की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिंह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता है और परिवार के साथ वहीं रह रहा है। ग्राम प्रधान के पुत्र ने इसकी सूचना मोहल्लेवासियों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

बृहस्पतिवार को गांव के सतपाल सिंह, बंटी सिंह, पिंटू सिंह, कयूम, अनवार, गुलफाम, अहसान, नौबहार, यामीन, विनोद, अमर सिंह, रजनीश कुमार, शाहिल आदि काफी ग्रामीण हल्दौर थाने पहुंचे और तहरीर में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान बलराज सिंह ने ही पत्नी पूजा के साथ मारपीट कर व उसके हाथ-पैर बांधकर मकान में डाला है।

इसकी सूचना गांव की महिलाओं को उसके पांच वर्षीय पुत्र ने दी थी। ग्राम प्रधान बलराज सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से बीमार है और उसका उपचार बिजनौर चल रहा है। पुलिस ने पूछताछ हेतु ग्राम प्रधान को हिरासत में ले रखा है। कार्यवाहक एसओ नरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed