योगीराज में फिर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों ने बंद कराईं अवैध मीट की दुकानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में योगी सरकार आते ही अवैध मीट की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई थी। अब फिर से बिजनौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर में अवैध रूप से चल रहीं मांस की तीन दुकानें सील कर दीं जबकि किरतपुर में दो और मंडावर में एक व्यक्ति को भैंस काटकर मांस बेचते हुए दबोच लिया। इससे मांस बेचने वालों में हड़कंप मच गया। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
बता दें कि गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले भर में चैकिंग अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के अनुसार नगर में तीन दुकानों पर छापे मारे गए। इस दौरान टीम ने नगर के मोहल्ला रांगड़ान स्थित साजिद, इरशाद, सोनू के मांस प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर लाइसेंस दिखाने को कहा।
साजिद के पास लाइसेंस नहीं निकला जबकि इरशाद और सोनू के पास लाइसेंस मिला। इनके यहां से स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला और गंदगी पाई गई। बिलों को कब्जे में लेकर वेरिफिकेशन किया जा रहा है। तीनों दुकानदार मानकों का उल्लंघन कर मांस की बिक्री कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे थे।
वहीं खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने पर तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। तीनों के यहां पर काफी गंदगी पाई गई। फिलहाल तीनों दुकानों को सील कर दिया गया है और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
किरतपुर में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मोहल्ला काजीयान किरतपुर शाहनवाज, मोहल्ला कस्साबान किरतपुर निवासी रियासत, मंडावर के मंगल बाजार निवासी शाहनवाज को भैंस काटते रंगेहाथों दबोच लिया। सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार भैंस काटने वाले तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। टीम में अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार, जितेंद्र कुमार, यज्ञदत्त आर्य, रामवीर सिंह, तेजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/