फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: plants thirty kg tomatoes produced in six months

Bijnor News: पूरे खेत की फसल के बराबर टमाटर पैदा कर रहा इकलौता पौधा, देखने उमड़ रही लोगों की भीड़

Sat, 08 Apr 2023 02:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Apr 2023 02:26 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में एक टमाटर का पौधा इन दिनों कौतुहल का विषय बना हुआ है। केवल छह माह के समय में यह पौधा अपेक्षा से कहीं ज्यादा टमाटर पैदा कर चुका है। वहीं इस अनोखे पौधे को देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन
Bijnor News: plants thirty kg tomatoes produced in six months
पौधे के साथ किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के जलालाबाद में एक कारोबारी द्वारा लगाया गया टमाटर का पौधा कौतुहल का विषय बना है। करीब आठ फीट ऊंचा टमाटर का पौधा छह माह के भीतर टमाटर की भरपूर फसल दे चुका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जलालाबाद के मोहल्ला कचहरी सराय मुख्य बाजार निवासी कारोबारी नफीस अहमद ने छह माह पहले एक छोटा सा टमाटर का पौधा बिजनौर से लाकर अपने प्रतिष्ठान के पीछे लगाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: खता किसी की-सजा किसी को..., पुलिस ने बेगुनाह रोजेदार को रातभर हवालात में रखा, तड़पता रहा भूखा-प्यासा
विज्ञापन
विज्ञापन


नफीस का कहना है कि उसे यह अनुमान नहीं था कि छोटा सा पौधा अचानक छह माह के भीतर सात से आठ फीट ऊंचा होकर लगभग पांच फीट चौड़ाई में फैल जाएगा। टमाटर के पौधे को खाद्-पानी के साथ नफीस ने पौधे को रस्सियों के सहारे ऊपर बढ़ने में मदद की। 

नफीस का कहना है कि उनके द्वारा लगाया गया टमाटर का पौधा अभी तक लगभग 25 से 30 किलो टमाटर पैदा कर चुका है। 

नफीस अहमद के लगाए टमाटर के पौधे को अक्सर लोग देखने आते हैं। उनका कहना है कि आमतौर टमाटर के पौधे तीन से चार फीट ऊंचे होते हैं। टमाटर के पौधे पर अभी भी टमाटर उग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed