{"_id":"6acfe1453c1b393a6905d992","slug":"lawyers-take-to-the-streets-over-the-high-court-bench-issue-scuffle-with-police-at-the-barricades-bijnor-news-c-27-1-bij1027-192995-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाईकोर्ट बेंच को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता, बैरिकेडिंग पर पुलिस से नाेकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाईकोर्ट बेंच को लेकर सड़क पर उतरे अधिवक्ता, बैरिकेडिंग पर पुलिस से नाेकझोंक
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जा रहे वकीलों को नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर लगी बैरीकेड पर रोकती
- फोटो : Archive
-नुमाइश ग्राउंड से बेरिकेडिंग तोड़ते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे अधिवक्ता, दिया ज्ञापन
-नुमाइश ग्राउंड और सपा कार्यालय के पास पुलिस ने लगा रखी थी बेरिकेडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवकता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सड़क पर उतरे। अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट जा रहे थे। नुमाइश ग्राउंड पर लगी बैरिकेडिंग पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान अधिवक्ताओं और पुलिस में नोंकझोंक हुई। काफी हंगामे के बाद अधिवक्ता बैरिकेड को हटाकर आगे बढ़े। कलक्ट्रेट के बीच में सपा कार्यालय के पास भी पुलिस ने दूसरी बैरिकेडिंग पर भी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। वहां पहुंचे एसडीएम से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं को कलक्ट्रेट जाने दिया। यहां उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
बिजनौर में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता सड़क पर उतर आए और न्याय यात्रा निकालकर अपनी आवाज उठाई। अधिवक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार से इस लंबे समय से चली आ रही मांग पर जल्द निर्णय लेने की अपील की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बेंच नहीं तो वोट नहीं का नारा भी दिया। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना केवल अधिवक्ताओं का मुद्दा नहीं, बल्कि यह आम जनता का मुद्दा है। इससे लोगों को सस्ता न्याय मिलेगा।
अधिवक्ताओं ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग करीब 50 वर्षों से उठाई जा रही है। इतने लंबे समय बाद भी मांग पूरी नहीं होने से अधिवक्ताओं और आम जनता में नाराजगी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में बड़ी संख्या में मुकदमे लंबित होने के कारण लोगों को न्याय मिलने में देरी होती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच बनने से इस क्षेत्र के वादकारियों को अपने मुकदमों की पैरवी करने में सुविधा मिलेगी। न्याय यात्रा में बार एसोसिएशन महासचिव मनोज सेठी, अधिवक्ता राजेंद्र टिकैत, राजीव चौहान, संजय शर्मा, शुभम चौधरी, आशीष तोमर, मोहित मलिक, कविता चौधरी, वंदना आजाद, पूर्व सचिव रामेंद्र सिंह, आसिफ हुसैन आदि मौजूद रहे।

बिजनौर कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जा रहे वकीलों को नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर लगी बैरीकेड पर रोकती- फोटो : Archive
विज्ञापन