{"_id":"6acfdfeef609da15940c6bc2","slug":"four-arrested-for-targeting-vehicles-with-outstanding-installments-to-extort-money-bijnor-news-c-27-1-bij1027-192997-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किस्त बकाया वाले वाहनों को निशाना बनाकर करते थे वसूली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किस्त बकाया वाले वाहनों को निशाना बनाकर करते थे वसूली, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
फाइनेंस किस्त बकाया होने पर वाहन स्वामियों को ठगने वाले गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस
-रेपो ऐप से जुटाते थे वाहनों की जानकारी, रुपये नहीं देने पर छीन लेते थे बाइक
- लूटी गई बाइक बरामद, हरिद्वार में जमा कराते थे छीने गए वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। फाइनेंस की किस्त बकाया होने पर रेपा एप के जरिए जानकारी जुटाकर वाहन मालिकों को धमकाकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया। एसओजी, सर्विलांस और नगीना पुलिस की संयुक्त टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्रेसवार्ता करते हुए एसपी देहात गौतम राय ने बताया कि नगीना के मोहल्ला चिप्पीपाड़ा निवासी खालिद ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि नगीना के मोहल्ला सैय्यबाड़ा निवासी बिप्पू उर्फ सेठी, मुरादाबाद निवासी अनुराग और दो अज्ञात लोगों ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने बाइक के बदले 56 हजार रुपये मांगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए 5,500 रुपये नकद व बाइक छीनकर फरार हो गए।
जांच में नगीना के कस्बा कोटरा निवासी पुष्पेंद्र, नजीबाबाद के सिंकरदपुर बसी निवासी आकाश का नाम भी सामने आया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रेपो एप के जरिए फाइनेंस की किस्तें बकाया होने वाले वाहन स्वामियों की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद वाहन मालिकों को गाड़ी ले जाने की धमकी देकर पैसे वसूलते थे। रकम नहीं मिलने पर वाहन छीनकर हरिद्वार स्थित अजय एसोसिएट्स में जमा करते थे।