{"_id":"63db5cc714418f2be961dad8","slug":"bijnor-news-a-young-man-was-beaten-to-death-in-a-dispute-over-playing-dj-there-was-chaos-in-the-family-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक की पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 02 Feb 2023 12:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:18 PM IST
सार
बिजनौर में हल्दौर थानाक्षेत्र के गांव नवादा तुल्ला में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी गई। सिर में डंडा लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने मामले में नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हल्दौर थानाक्षेत्र के गांव नवादा तुल्ला में एक रिश्ते के दौरान डीजे पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। वहां से पैदल वापस लौटते हुए एक युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। सिर पर डंडा लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की मां ने अपने इकलौते पुत्र की हत्या के मामले में गांव के एक आरोपी के खिलाफ थाने में पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव नवादा तुल्ला नत्थू सिंह के पुत्र मोहित कुमार का बुधवार की शाम गोलबाग के निकट स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रिश्ते की दावत का आयोजन किया जा रहा था। रिश्ते के समापन के बाद घर पर कुछ युवकों द्वारा डीजे पर नाच-गाने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:Suicid: धर्मांतरण के मामले में बड़ा खुलासा, तंत्र-मंत्र के जाल में फंसा था दुष्यंत, नहीं मानी मां की भी बात
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गांव का स्वर्गीय हुकुम सिंह का इकलौता पुत्र देवेंद्र सिंह उर्फ काले (38) डीजे से विवाद के बाद पैदल अपने घर वापस लौट रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव निवासी सूरज सिंह के पुत्र नीतू व उसके अन्य साथियों ने उसे गांव में ही पकड़ लिया और उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।
शोर सुनकर आरोपी युवक को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों उसे उपचार के लिए बिजनौर ले जाते हुए रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। देवेंद्र की मां ने फरार एक आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।