फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor News: 30-Year-Old Vipin Dies Under Suspicious Circumstances in Suhagpur, Family Alleges Murder

बिजनौर: प्रोजेक्टर पर रामायण देखकर लौट रहे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 22 Oct 2026 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Oct 2026 11:26 AM IST
सार

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के सुहागपुर गांव में 30 वर्षीय विपिन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने हार्टलाइन जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
Bijnor News: 30-Year-Old Vipin Dies Under Suspicious Circumstances in Suhagpur, Family Alleges Murder
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव में 30 वर्षीय विपिन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पड़ोसी गांव मोहम्मदपुर सादा में प्रोजेक्टर पर रामायण का प्रसारण देखकर अपने साथी गजेंद्र कुमार के साथ घर लौट रहा था।

विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने गांव में एक युवक से विवाद के बाद दुकानदार और उसके परिजनों पर विपिन की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस के अनुसार गांव में चोर-चोर का शोर मचने पर विपिन और उसका साथी भागने लगे थे। इसी दौरान विपिन बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रोजेक्टर पर रामायण देखकर घर लौट रहा था विपिन
सुहागपुर गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र चेतराम की उम्र करीब 30 वर्ष थी। वह अविवाहित था और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी बहन सुनीता और अन्य ग्रामीणों के अनुसार, विपिन गांव के गजेंद्र कुमार के साथ पड़ोसी गांव मोहम्मदपुर सादा में प्रोजेक्टर पर रामायण का प्रसारण देखने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि रात करीब 10 बजे दोनों वहां से अपने गांव सुहागपुर लौट रहे थे। गांव में पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई। इसके बाद घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: शामली: विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर पिटाई कर जहर देकर हत्या का आरोप, बिलखता रहा दुधमुंहा बच्चा 

Trending Videos

परिजनों ने दुकानदार और उसके परिवार पर लगाया हत्या का आरोप
विपिन की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका आरोप है कि गांव में एक युवक से विवाद के दौरान दुकानदार और उसके परिजनों ने विपिन की गला घोंटकर हत्या कर दी।

परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और विपिन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दिए जाने की जानकारी नहीं थी। हत्या के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस बोली- शोर सुनकर भागते समय बेहोश होकर गिरा युवक
पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सुहागपुर गांव में एक युवक की मौत का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विपिन अपने साथी गजेंद्र के साथ गांव में जा रहा था। इसी दौरान अचानक चोर-चोर का शोर मच गया।

सीओ के अनुसार, शोर सुनकर विपिन और उसका साथी भागने लगे। इसी दौरान विपिन बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed