फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor man claims beheading threat posters for him pasted after he distributed Tiranga in his neighbourhood

Bijnor: तिरंगा बांटने पर व्यक्ति को मिली सिर कलम करने की धमकी, घर के बाहर चिपके मिले पोस्टर, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Aug 2022 11:44 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Aug 2022 11:44 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक व्यक्ति को पड़ोस में तिरंगा बांटने पर अज्ञात लोगों ने उसके घर के बाहर व्यक्ति का सिर कलम करने की धमकी भरे पोस्टर चस्पा कर दिए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bijnor man claims beheading threat posters for him pasted after he distributed Tiranga in his neighbourhood
आरोप लगाने वाला शख्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक शख्स ने पत्नी द्वारा तिरंगा बांटने पर सिर कलम करने की धमकी मिलने का दावा किया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पड़ोस में तिरंंगा बांटने पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसके घर के आसपास सिर कलम करने की धमकी भरे पोस्टर चिपका दिए।

विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। व्यक्ति के आवास पर सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बताया कि किरतपुर थानाक्षेत्र में घर-घर तिरंगा बांटने पर एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सिर कलम करने की धमकी दी गई है। धमकी लिखा पेपर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर के बाहर चस्पा मिला है। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शानदार पहल: ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में शुरू हुई गंगा की महाआरती, हर रोज किया जाएगा भव्य आयोजन
 

मोहल्ला बुद्धूपाड़ा की रहने वाली शशि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है और पति अरुण कश्यप रेस्टोरेंट चलाते हैं। दोनों ने मिलकर मोहल्ले में घर घर तिरंगे वितरित किए। रविवार की सुबह उनके घर के बाहर एक पेपर चस्पा हुआ मिला। जिसमें लिखा था ‘तुझे घर-घर तिरंगा देने की बहुत खुशी है, तेरा भी सिर तन से अलग करना पड़ेगा’। नीचे लिखा था ‘आईएसआई के साथी’।

हाथ से लिखे पर्चे चिपकाए

इसी प्रकार के दो पर्चे और घर के सामने ठेली पर तथा एक चाय की दुकान पर भी चस्पा मिला है। हालांकि इस पर्चे की लिखावट में तमाम गलतियां दिखाई दे रही हैं, जिनसे अनुमान लगाया कि धमकी देने वाला ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है, जिसे हिंदी भी ठीक से लिखनी नहीं आती है।

कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह शरारती तत्वों की हरकत नजर आ रही है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed