फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor made a significant contribution to the prosperity of the mother tongue

Meerut News: मातृभाषा की समृद्धि के लिए बिजनौर ने दिया महत्वपूर्ण योगदान

Fri, 21 Feb 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 21 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bijnor made a significant contribution to the prosperity of the mother tongue
बिजनौर। मातृभाषा हिंदी की सेवा करने वालों की जिले में लंबी सूची है। उन्होंने अपनी साहित्य साधना से हिंदी को शिखर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें कई नाम तो ऐसे हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी की ख्याति को और प्रखर किया है। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर प्रस्तुत है जिले के ऐसे ही साहित्य साधकों के व्यक्तित्व और कृतित्व।
विज्ञापन


स्वामी श्रद्धानंद
स्वामी श्रद्धानंद ने 1902 के आसपास उस समय जनपद में शामिल कांगड़ी गांव में गुरुकुल का निर्माण कराया था। उन्होंने सबसे पहले उच्च शिक्षा में हिंदी की पुस्तकों से पढ़ाई शुरू कराई थी। अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई जाने वाली यूरोप विश्वविद्यालय की पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद कराया था। उच्च शिक्षा में गुरुकुल कांगड़ी से शुरू हुआ हिंदी पाठ्यक्रम का सिलसिला पूरे देश में फैल गया।
विज्ञापन


दुष्यंत कुमार
हिंदी गजलकार दुष्यंत कुमार का जन्म एक सितंबर सन 1933 को बिजनौर जिले के ग्राम राजपुर नवादा में हुआ था। दुष्यंत कुमार ने सबसे पहले हिंदी में गजल लेखन किया। आम बोलचाल की भाषा में लिखी गईं उनकी गजलें सड़क से संसद तक पढ़ी जाती हैं। हिंदी साहित्य के इतिहास में दुष्यंत कुमार का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. महावीर अधिकारी ने हिंदी में किया लेखन
जिले के ग्राम पैगंबरपुर में एक जनवरी 1918 को जन्में डॉ. महावीर अधिकारी ने हिंदी की विभिन्न विधाओं में लेखन किया। उन्होंने निबंध, उपन्यास, कहानी, जीवनी के साथ-साथ कई पुस्तकों का अनुवाद भी किया।


पदम सिंह शर्मा
जिले के ग्राम नायक नगला में जन्मेें पंडित पदम सिंह शर्मा ने हिंदी साहित्य को समृद्ध किया। उन्होंने बिहारी सतसई तुलनात्मक अध्ययन, बिहारी सतसई संजीवन भाष्य आदि पुस्तकों की रचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed