फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor gets the gift of Kendriya Vidyalaya, Bhoomi Pujan done

बिजनौर को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात, हुआ भूमि पूजन

Sun, 22 Jun 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 22 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bijnor gets the gift of Kendriya Vidyalaya, Bhoomi Pujan done
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में केंद्रीय विद्यालय का भूमि पूजन करते केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्र
बिजनौर। आखिरकार जिले को केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिल गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री चाैधरी जयंत सिंह ने विद्यालय के भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन करते हुए आधारशिला रखी। विद्यालय का भवन निर्माण पूरा होने तक लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में अस्थायी रूप से कक्षाएं चलेंगी। इन कक्षाओं का भी चौधरी जयंत ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दस भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार) शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह बिजनौर पहुंचे। उन्होंने रत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर स्वाहेड़ी के पास गांव मधुसूदनपुर पहुंचकर यहां आयोजित हवन में भाग लेकर केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण की नींव रखी।
विज्ञापन

इसके बाद गांव स्वाहेड़ी खुर्द स्थित लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र में अस्थायी केंद्रीय विद्यालय का लोकार्पण किया चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार शिक्षा एवं विकास के प्रति बेहद गंभीर हैं। जिले में केंद्रीय विद्यालय स्थापना की लोगों की मांग बहुत पुरानी थी। सरकार ने बिजनौर वासियों को यह तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में यह भी रहे मौजूद
सांसद बिजनौर चंदन चौहान, सदर विधायक सूचि चौधरी, डॉ. नीरज चौधरी, कल्लू सारंग, सुशील चौधरी, शीशराम रवि, डॉ. बीरबल सिंह, रालोद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह आचार्य, भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी, संजीव चौधरी, लवकुश कुमार, विजय चौहान आदि मौजूद रहे।
भवन का शिलान्यास किया
किरतपुर। केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास करने के बाद चौधरी जयंत सिंह किरतपुर के एमजी एमपी मुस्लिम इंटर काॅलेज में पहुंचे। यहां पर 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने काॅलेज परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान बिजनौर रालोद सांसद चंदन चौहान, काॅलेज प्रबंधक काजी तारिक अली, पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, जाट सभा के युवा जिला अध्यक्ष संदीप बादशाह ने माला पहनाकर स्वागत किया।
खेत खलिहान से निकलता है देश की खुशहाली का रास्ता : जयंत
किरतपुर। किरतपुर में चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि देश के खुशहाली का रास्ता खेत खलिहान से ही निकलता है। चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि किसान की एक आंख खेत की मेढ़ पर और एक आंख लखनऊ और दिल्ली पर रहनी चाहिए। सत्ता में किसान की भागेदारी जरूरी है। देश के मुख्य धारा में गांव के लोगों की गिनती हो। उनकी आवाज बुलंद हो।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के रोजगार के लिए क्रांतिकारी कदम उठा रहे हैं। कौशल विकास में क्रांतिकारी काम होने जा रहा है। देश की आजादी के बाद आज तक इतने बड़े स्तर पर किसी अन्य सरकार ने संसाधन मुहैया नहीं कराए हैं। जितने अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार करने जा रही है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा पीएम पर दिए बयान पर जवाब देते हुए कहा कि कभी-कभी ताली बजवाने के लिए इस तरह की बातें की जाती है। इन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। भारत ने कभी न तो सरेंडर किया और और न करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed