फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor farmers payment of four crore is due on sugar mills in Uttar Pradesh

यूपी: मिल अफसरों के खिलाफ दी तहरीर, किसानों का इतने करोड़ रुपए बकाया

Tue, 11 Jun 2019 07:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Jun 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Bijnor farmers payment of four crore is due on sugar mills in Uttar Pradesh
गन्ना - फोटो : अमर उजाला

चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान न करने पर प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। गन्ना विभाग ने बरकातपुर और बिलाई चीनी मिल के अफसरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। दोनों चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। तहरीर में बकाए के साथ ब्याज और गन्ना समितियों के कमीशन के बारे में भी लिखा गया है। अफसरों पर सुनियोजित षड्यंत्र के तहत किसानों के बकाया का भुगतान न कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


बिजनौर में बरकातपुर चीनी मिल ने किसानों से 363.68 करोड़ कीमत का 113 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा था। दस जून तक मिल ने 252.50 करोड़ का भुगतान ही किसानों को किया है। चीनी मिल पर किसानों का 110.18 करोड़ रुपया बकाया है और बकाया राशि पर 1.82 करोड़ का ब्याज बनता है। ब्याज मिलाकर मिल पर 112.01 करोड़ बकाया बनता है। गन्ना समिति का भी मिल पर 3.29 करोड़ का कमीशन बकाया है। नौ मई को मिल बंद हो चुकी है। 
विज्ञापन


वहीं बजाज ग्रुप की बिलाई मिल ने 399.43 करोड़ कीमत का 124.60 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा था। मिल ने अब तक 132.45 करोड़ का ही भुगतान किया है। मिल पर किसानों का गन्ने का 266.97 करोड़ रुपये और इस पर ब्याज का 2.85 करोड़ रुपया है। गन्ना समितियों का 5.71 करोड़ रुपया भी बकाया है। मिल 27 अप्रैल को बंद हो चुकी है। दोनों मिलों ने नियम के अनुसार 15 दिन के अंदर बकाया भुगतान नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद सहकारी गन्ना समिति के सचिव विजय कुमार शुक्ल ने बिलाई मिल के महाप्रबंधक विश्वास राज, उपाध्यक्ष नरपत सिंह, अध्याशी अधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल एवं सीईओ शंकर लाल शर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। हल्दौर सहकारी गन्ना समिति सचिव ओमप्रकाश ने मिल के अध्याशी अधिकारी अजय कुमार शर्मा, ग्रुप ऑपरेशन डायरेक्टर अशोक कुमार गुप्ता के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि किसानों का गन्ना भुगतान न करना आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। 

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार गन्ना भुगतान के लिए मिलों पर पूरा दबाव बना रखा है। बिलाई और बरकातपुर चीनी मिल के अफसरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। भुगतान में आनाकानी करने वाली मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed