फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, encounter in bijnor and arrested three accused

मुठभेड़: धरे गए आदित्य गैंग के तीन कुख्यात, तमंचे समेत लूटा गया सामान बरामद

Sun, 11 Nov 2018 08:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 11 Nov 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
Bijnor, encounter in bijnor and arrested three accused
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में क्राइम ब्रांच की टीम व पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात आदित्य गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा है। एक बदमाश मौके से भाग निकला। गैंग के पास से तीन तमंचे, लूटी गई पांच बाइक, लैपटॉप, मोबाइल, नगदी व अन्य सामान बरामद किया गया है। गैंग कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में लगा था।  

विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. दिनेश सिंह के मुताबिक हरदोई जेल में बंद शातिर अपराधी आदित्य गैंग के सदस्य हत्या, लूट व हत्या के प्रयास की घटनाओं को अंजाम देकर जिले की पुलिस के लिए चुनौती बने थे। क्राइम ब्रांच, स्वाट व सर्विलांस की टीम गैंग की तलाश में किरतपुर क्षेत्र में सक्रिय थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि आदित्य गैंग के सदस्य नांगल थाने के गांव अमीपुरा निवासी अक्षय, नगीना के मोहल्ला विर्श्नोई सराय निवासी पवन गिरि व नगीना के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा निवासी वेदप्रकाश उर्फ गोलू व मोहित उर्फ हलुआ तीन बाइक पर सवार होकर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे र्है। किरतपुर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों को दबोचने के लिए जाल बिछा दिया। असगरपुर रोड मालन नदी के पास पुलिस को चारों बदमाश बाइक पर आते दिखाई दिए। बदमाशों ने पुलिस को देख उन पर गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों बदमाशों को दबोच लिया। मोहित पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई पांच बाइक, नहटौर क्षेत्र से लूटे गए 40 लाख रुपये, लैपटॉप, तीन तमंचे, बड़ी मात्रा में कारतूस व अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन

वहीं पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह शातिर अपराधी आदित्य को अपना सरगना मानते हैं। आदित्य के इशारे पर जो टारगेट उन्हें सौंपा जाता है उस पर ही काम करते हैं। लूट व उगाही की रकम का बड़ा हिस्सा आदित्य की पैरवी व उसके परिवार पर खर्च करते हैं। 

आदित्य के कहने पर ही 27 सितंबर को राकेश की हत्या उसके गैंग के सदस्य अक्षय, सोनू, प्रदीप, पीयूष व राहुल ने गोली मारकर की थी। 21 मार्च को नहटौर क्षेत्र से बाइक चोरी, 11 अगस्त  को सोनू, पवन, गोलू नहटौर क्षेत्र में दो लाख की नगदी, लैपटॉप लूट, एक नवंबर को हरिद्वार से बाइक लूट, 19 सितंबर को नींदडू के पास से बाइक व मोबाइल लूट, चार नवंबर को किरतपुर क्षेत्र में मौज्जमपुर रोड से आकाश को गोली मारकर बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया था। गैंग को पकड़ने वालों में किरतपुर के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा, स्वॉट टीम के प्रभारी सतेंद्र भड़ाना, सर्विलांस टीम के प्रभारी संजय कुमार, स्वॉट टीम के दरोगा राजीव तोमर, सनोज प्रताप सिंह, हिमांशु चौहान समेत पूरी टीम शामिल रहीं।

जेलर आकाश व अरुण कबाड़ी थे गैंग के निशाने पर  
पुलिस के मुताबिक पकड़ गए गैंग के निशाने पर जेलर आकाश शर्मा व्यवसायी अरुण कबाड़ी समेत कई लोग थे। आदित्य ने जेलर आकाश शर्मा के साथ अरुण कबाड़ी की हत्या करने का गैंग के इन सदस्यों को टारगेट दे रखा था। हरदोई जेल में आदित्य के पास से मिले पत्र से पहले ही आदित्य ने पैरवी के दौरान मुलाकात करने आए गैंग के इन सदस्यों को ये टारगेट सौंपा था। इनके अलावा नगीना के तुलाराम रस्सगुल्ले दुकान के स्वामी पर गोली चलाकर पैसा वसूलना, नगीना में पेट्रोल पंप लूटना, नूरपुर के एक प्रतिष्ठान से पैसा वसूलना, जेल में बंद आदोपुर के एक व्यक्ति की पिता समेत कई लोगों की हत्या करना गैंग का मकसद था। इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए गैंग लगा था। घटनाओं को अंजाम देकर आदित्य का लोगों में आतंक पैदा करना था। पकड़े गए गैंग के सदस्यों ने ये सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस के मुताबिक आदित्य गैंग के सभी सदस्य पकड़ लिए गए हैं।  

पर्दे के पीछे मदद करने वालों पर नजर 
एसपी डॉ. दिनेश सिंह के मुताबिक आदित्य गैंग की मदद करने वालों पर पुलिस नजर रख रही है। जो मददगार सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद क्षेत्र में प्रधान के पति हिमांशु राजपूत को भी इस शक में ही पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि आदित्य गैंग की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है।  

नई उम्र के युवकों को गैंग से जोड़ रहा है आदित्य  
शातिर अपराधी आदित्य नई उम्र के युवकों को लालच देकर अपने गैंग से जोड़ रहा है। इन युवकों पर पुलिस को भी शक नहीं होता। आदित्य के कहने पर ये युवक जरायम की दुनिया में उतर रहे हैं। परिजनों को भी नहीं पता रहता कि उनका बेटा क्या कर रहा है। पकड़े जाने पर युवकों का राज फाश हो रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed