{"_id":"5cfcf571bdec22078a1fe0f9","slug":"bijnor-dr-ambedkar-statue-damaged-rage-in-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: डॉ. आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष, पुलिस मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: डॉ. आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में रोष, पुलिस मौके पर
Sun, 09 Jun 2019 05:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 09 Jun 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर किरतपुर के गांव फजलपुर फतेहउल्ला में किन्हीं शरारती तत्व द्वारा रविदास धर्मशाला में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी गई। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर समाज में रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया। पुलिस ने तुरंत कारीगर को बुला कर खंडित मूर्ति की मरम्मत कराई और मामला शांत किया।
सीओ महेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर समाज के लोगों को आश्वस्त किया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने कहा कि शरारती तत्वों को किसी कीमत बख्शा नहीं जाएगा। बसपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अखिलेश हितेषी, जितेंद्र सागर, भूपेंद्र, रंजन, मौअज्जम खां इंजीनियर, विजय पाल सिंह एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता गांव में जमा हो गए। पुलिस को दी तहरीर में ग्रामीणों ने गांव के ही तीन युवकों पर शक जाहिर किया है।