फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Dead bodies of young man and girl found hanging from tree in the forest outside the village, were miss

Bijnor: गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, चार दिन से थे लापता

Sun, 09 Oct 2022 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 09 Oct 2022 02:54 PM IST
सार

बिजनौर के शिवालां कलां क्षेत्र के गांव फीना में जंगल में युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन
Bijnor: Dead bodies of young man and girl found hanging from tree in the forest outside the village, were miss
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार दोपहर एक युवक और युवती का शव गांव के बाहर पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव नीचे उतरवाए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। बताया गया कि युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ही 5 अक्तूबर से लापता चल रहे थे। दो दिन पहले युवती के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवालां कलां क्षेत्र के गांव फीना में जंगल में युवक-युवती के शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस जांच  में सामने आया कि युवक फीना का रहने वाला था और युवती पास के ही गांव भैंसा की रहने वाली थी। बताया गया कि बुधवार से दोनों लापता चल रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सौतेली बेटी के चरित्र पर था शक, पिता ने ठेकेदार को फंसाने के लिए 15 साल की पिंकी को दी दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक के गले मे चुनरी बंधी थी और शव पेड़ के पास पड़ा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। युवती की पहचान प्रयांशी चौहान व युवक की पहचान कितांशु चौहान के रूप में हुई ।
 

शवों के पास ही जहरीले पदार्थ की शीशी भी मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी, चांदपुर द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों के परिजन मौके पर हैं। शिवाला कलां थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसा निवासी सतपाल सिंह ने अपनी पुत्री प्रियांशी चौहान (18) के 5 अक्तूबर को कहीं चले जाने की सूचना 2 दिन पहले पुलिस को दी थी।  

यह भी पढ़ें: Meerut: नाले में समाई कार, मदद के लिए चिल्ला रहा था चालक, डेढ़ घंटे तक अटकी रही लोगों की सांसें

पुलिस ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला था कि युवती  कितांशु चौहान पुत्र महिपाल निवासी ग्राम फीना थाना शिवालाकलां जनपद बिजनौर के साथ चली गई थी। दोनों प्रेम-प्रसंग के चलते घर से चले गए थे। अब सवाल उठ रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है। पुलिस अभी इस मामले में किसी नतीजे पर न पहुंचने की बात कह रही है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करने का दावा कर रही है।

एसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस को जंगल में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन डॉक्टरों की डबल पैनल टीम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed