फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor crime news, father murdered of son and case open

सनसनीखेज खुलासा: पिता ने इसलिए किया था बेटे का मर्डर, हैरान कर देगी ये वजह

Thu, 22 Nov 2018 07:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 22 Nov 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Bijnor crime news, father murdered of son and case open
हिरासत में हत्यारोपी पिता - फोटो : अमर उजाला

यूपी की बिजनौर पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे हत्या केस का खुलासा किया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां, किसी और ने नहीं बल्कि कलयुगी पिता ने ही आमिर का कत्ल किया था।

विज्ञापन


बता दें कि गांव ऊमरी में दो माह पूर्व हुई आमिर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी देहात के मुताबिक पिता नवाब ने ही सिर में डंडा मार कर आमिर की हत्या की थी। काम करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।   
विज्ञापन


एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी निवासी आमिर 25 सितंबर को लापता हो गया था। पिता नवाब ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 27 सितंबर को आमिर का गांव के ही राहत अली के खेत से शव मिला था। मगर, पिता नवाब ने शव की शनाख्त नहीं की थी। लावारिस में शव को दफना दिया गया था। बाद में पता चला कि खेत से मिला शव आमिर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अक्तूबर को इस घटना को जानलेवा हमले में तरमीम करके पुलिस ने इस मामले की विवेचना शुरू की। पुलिस ने कई लोगों से आमिर के बारे में मालूम किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने पिता नवाब को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने राज उगल दिया। 

बताया कि आमिर को उसने काम करने को कहा था। मगर, आमिर ने काम करने से मना कर दिया। इस बात से गुस्सा होकर उसने आमिर को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद आमिर घर से जंगल की ओर चला गया। रास्ते में दोनों में एक बार फिर बहस हो गई। इसी दौरान नवाब ने आमिर के सिर में डंडा मार दिया और घर आ गया। चोट लगने के कारण आमिर राहत अली के खेत में बेहोश होकर गिर गया और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। 

एसपी देहात के मुताबिक नवाब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि बेटे की हत्या उसने ही की थी। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed