फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Bhakiyu announced Jail Bharo movement on various demands

बिजनौर: विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू ने की जेल भरो आंदोलन की घोषणा

Sat, 11 Jul 2020 09:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Jul 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Bijnor: Bhakiyu announced Jail Bharo movement on various demands
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना है कि शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता अरविंद राजपूत को जेल भेजे जाने से संगठन में रोष है। अब जेल भरो आंदोलन फिर से करने की बात कही है।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि अरविंद राजपूत की तपस्या बेकार नहीं जाएगी। कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे एनकाउंटर पर सवाल, सपा नेता ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भाकियू एक अनुशासित फौज है। राष्ट्रीय नेता चौधरी नरेश टिकैत का इशारा मिलते ही हर कार्यकर्ता अपनी कुुर्बानी देने को तैयार है। अन्याय के खिलाफ भाकियू की आवाज नहीं दबाई जा सकती है। कहा कि किसानों को गन्ना भुगतान के साथ साथ ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। किसानों के शोषण के खिलाफ चुप बैठे सांसदों व विधायकों को अब जवाब देना होगा।

कहा कि नरेश टिकैत के आह्वान पर अब भाकियू का आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता से गांव गांव जाकर किसानों को जेल जाने के लिए तैयार रहने के लिए आंदोलन में हिस्सा दिलाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed