फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Petition filed in high court against Vikas Dubey encounter

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे एनकाउंटर पर सवाल, सपा नेता ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Sat, 11 Jul 2020 11:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: Petition filed in high court against Vikas Dubey encounter
विकास दुबे का एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

कुख्यात विकास दुबे के एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए सपा नेता ने हाईकोर्ट में याचिका डाली है। जिसमें कहा कि वह शातिर बदमाश था और सफेदपोश और कई बड़े अधिकारियों की पोल खोलना चाहता था। इसलिए उसने उज्जैन में खुद को सरेंडर किया था।

विज्ञापन


मेरठ में शास्त्रीनगर स्थित आर्य समाज मंदिर के समीप रहने वाले सपा नेता अभिषेक सोम ने कुख्यात विकास दुबे को एनकाउंटर में मारने के संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें कहा कि विकास दुबे कई सफेदपोश और अधिकारियों की पोल खोलने जा रहा था। इसके डर से उसे फर्जी मुठभेड़ में मार दिया। उससे कौन-कौन बड़े लोग जुड़े थे। इसका पता लगाने के लिए मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए। यही शहीद पुलिसकर्मियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: यूपी पुलिस के दो दरोगाओं की करतूत, रंगीन मिजाजी में भूल गए वर्दी की मर्यादा, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मददगारों को सजा कैसे मिलेगी
दुर्दांत अपराधी विकास दुबे मारा गया परंतु उसके मददगारों को सजा कैसे मिलेगी। पुलिस उसके मददगारों की चेन नहीं बना पाई। इसके पीछे मददगारों का सत्ता से जुड़ा होना हो सकता है।

विकास दुबे का खात्मा सराहनीय कदम
आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारोपी कुख्यात विकास दुबे का खात्मा अच्छा कदम है। इसके लिए जनता को आगे आकर पुलिसकर्मियों का सम्मान करना चाहिए। - योगेश बंसल पूर्व ब्लाक प्रमुख।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed