{"_id":"5f09dd6f8ebc3e635e4916c5","slug":"bijnor-bhakiyu-announced-jail-bharo-movement-on-various-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू ने की जेल भरो आंदोलन की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू ने की जेल भरो आंदोलन की घोषणा
Sat, 11 Jul 2020 09:10 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना है कि शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता अरविंद राजपूत को जेल भेजे जाने से संगठन में रोष है। अब जेल भरो आंदोलन फिर से करने की बात कही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि अरविंद राजपूत की तपस्या बेकार नहीं जाएगी। कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। अगर भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसे जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे एनकाउंटर पर सवाल, सपा नेता ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
विज्ञापन
कहा कि भाकियू एक अनुशासित फौज है। राष्ट्रीय नेता चौधरी नरेश टिकैत का इशारा मिलते ही हर कार्यकर्ता अपनी कुुर्बानी देने को तैयार है। अन्याय के खिलाफ भाकियू की आवाज नहीं दबाई जा सकती है। कहा कि किसानों को गन्ना भुगतान के साथ साथ ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। किसानों के शोषण के खिलाफ चुप बैठे सांसदों व विधायकों को अब जवाब देना होगा।
कहा कि नरेश टिकैत के आह्वान पर अब भाकियू का आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने हर पदाधिकारी व कार्यकर्ता से गांव गांव जाकर किसानों को जेल जाने के लिए तैयार रहने के लिए आंदोलन में हिस्सा दिलाने को कहा है।