फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Bank branch manager accused of misbehaving with farmers, BKU workers staged a protest

Bijnor: बैंक शाखा प्रबंधक पर किसानों के साथ अभद्रता का आरोप, भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 12 Nov 2024 04:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 12 Nov 2024 04:22 PM IST
सार

कोतवाली देहात में बैंक शाखा प्रबंधक पर किसानों के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
Bijnor: Bank branch manager accused of misbehaving with farmers, BKU workers staged a protest
धरना देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनाैर कोतवाली देहात में बैंक शाखा प्रबंधक पर किसानों के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। शाखा प्रबंधक ने आरोपों को निराधार बताते हुए उल्टे भाकियू कार्यकर्ताओं पर ही अभद्रता का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक धरना जारी है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ग्राम नरैनी निवासी रमजानी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया गया है।क्रेडिट कार्ड की जानकारी करने मंगलवार को भाकियू कार्यकर्ता बैंक पहुंचे। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की और उन्हें बैंक से बाहर निकल जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Photos: कार ठीक से चलाने के लिए कहा तो एमबीए छात्र को मार डाला... 20 मीटर पीछा कर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों पक्षों में बहस हो गई जिसके बाद भाकियू कार्यकर्ता अब्दुल गफ्फार के नेतृत्व में बैंक के बाहर धरने पर बैठ गए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

इस संबंध में शाखा प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की, उल्टे भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनके साथ अभद्रता की। किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में कार्यकर्ताओं ने कोई बात नहीं पूछी।समाचार लिखे जाने तक धरना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed