फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor: Bajrang Dal workers expressed anger over the Udaipur incident, burnt an effigy of Islamic Jihad

Udaipur Murder Case: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बिजनौर में फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला, मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Jun 2022 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Jun 2022 01:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उदयपुर की घटना पर रोष जताया और शहर के शक्ति चौक पर इस्लामिक जिहाद का पुतला फूंका। वहीं पुतला फूंके जाने के बाद बिजनौर पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Bijnor: Bajrang Dal workers expressed anger over the Udaipur incident, burnt an effigy of Islamic Jihad
इस्लामिक जिहाद का पुतला फूंकते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उदयपुर की घटना पर आक्रोश जताते हुए शहर के शक्ति चौक पर इस्लामिक जिहाद का पुतला फूंका। साथ ही कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े हिंदू युवक की नृशंस हत्या की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने इस्लामिक जिहाद का पुतला जलाए जाने पर बजरंग दल के पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सरकार की मंशा के अनुसार राजस्थान में हुई घटना को लेकर जिले में कहीं भी कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा। शहर कोतवाली बिजनौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को आयोजित बैठक में प्रांत सह मंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि उदयपुर में हिंदू युवक की नृशंस हत्या से पूरा हिंदू समुदाय आहत है। इस दौरान उन्होंने सरकार से नूपुर शर्मा और नवीन के परिवार को पूरी सुरक्षा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: साजिद इस दुनिया में नहीं है.., घर के बाहर पड़ी पर्ची देखकर परिजनों में मचा हड़कंप, पांच दिन से लापता था बेटा


बैठक में बजरंग दल विश्व व हिंदू परिषद ने गुरुवार को शक्ति चौक पर 10 बजे इस्लामिक जिहाद का पुतला फूंकने का निर्णय लिया। गुरुवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ता शक्ति चौक पर एकत्र हुए और इस्लामिक जिहाद का पुतला फूंका।

इस दौरान जिला मंत्री अनिल चौधरी, प्रांत सह प्रचार प्रमुख ललित जोशी, विभाग मंत्री कैलाश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, सौरभ चौधरी, आदित्य चौधरी, खिलेंद्र चौधरी, अरुण सिंह, सुनील वर्मा, आशीष बालियान, सिंधु राज, शिवम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed