फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder news: man murder in kithor meerut, accused thrown a chit out of the house

Murder: साजिद इस दुनिया में नहीं है.., घर के बाहर मिली पर्ची से परिजनों में मचा हड़कंप, पांच दिन से लापता था बेटा

Thu, 30 Jun 2022 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 30 Jun 2022 12:34 PM IST
सार

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में परीक्षितगढ़ मार्ग पुल के समीप युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। युवक गांव का ही रहने वाला था। वह पांच दिन से लापता चल रहा था। वहीं आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक के घर के बाहर एक पर्ची भी फेंकी।

विज्ञापन
Murder news: man murder in kithor meerut, accused thrown a chit out of the house
जांच करती पुलिस व मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान ग्राम ललियाना निवासी साजिद के रूप में हुई है। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक साजिद पिछले पांच दिन से लापता चल रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किठौर थानाक्षेत्र में परीक्षितगढ़ मार्ग पुल के समीप युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई। पुलिस के अनुसार मृतक गांव ललियाना निवासी साजिद पांच दिन पहले लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। आज सुबह उसका शव पड़ा मिला।   
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Medical: लिफ्ट खराब इलाज के पड़े लाले, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का दावा फुस्स, मरीज हाथों के हवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। वहीं कुछ देर बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों की थाने में भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना पर एसपी देहात थाने पहुंचे और जानकारी ली।

ग्रामीणों के अनुसार साजिद की हत्या करने के बाद आरोपियों ने मृतक के घर के बाहर पर्ची फेंकी हुई थी। इसमें लिखा हुआ था कि साजिद की हत्या कर दी गई है। उसका शव केली रामपुर पुल के पास पड़ा हुआ है। चिट्ठी पढ़ने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और वे थाने पहुंच गए। परिजनों ने एसपी देहात से हत्या का खुलासा कर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed