{"_id":"5db35e198ebc3e93ca6f9e47","slug":"bijli-bambabypass-meerut-news-mrt45050814","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बंबा बाईपास पर केबल चोरी, छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बंबा बाईपास पर केबल चोरी, छाया अंधेरा
विज्ञापन
कंपनी के अधिकारी बोले, निगम को करनी है केबल की व्यवस्था
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास की लाइटों से केबल चोरी हो गया, जिसके कारण मार्ग पर अंधेरा छा गया। कंपनी के अधिकारी ने कहा कि केबल की व्यवस्था नगर निगम को करनी है।
महानगर में पथ प्रकाश की व्यवस्था ईईएसएल के हाथों में है। नगर आयुक्त अरविंद कुमार के निर्देशानुसार कंपनी को दीपावली पर शहर की गलियों में ही नहीं, बल्कि मुख्य मार्गों की भी एलईडी से जगमग करना होगा। पिछले एक सप्ताह से शहर की लाइटों को ठीक करने का काम चल रहा है। लेकिन बिजली बंबा का पथ प्रकाश फंस गया है। बाईपास से जनता अंधेरे में गुजर रही है। जिसको लेकर कंपनी गंभीर नहीं है। कंपनी के अधिकारी ईशान का कहना है कि निगम ने कुछ समय पहले बिजली बंबा बाईपास पर केबल डालने का काम किया था। कुछ जगह से स्ट्रीट लाइट के तार चोरी कर लिए गए हैं। जिससे निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। लेकिन निगम से केबल नहीं मिला है। उधर नगर निगम के पथ प्रकाश इंस्पेक्टर राजेश चौहान का कहना है कि कंपनी को केबल आदि लगाने के लिए बजट है। लाइटें जलाने और बंद करने व खराब लाइटों को ठीक कराने की पूरी जिम्मेदारी ईईएसएल की है। बंद लाइटों की रिपोर्ट लगातार कंपनी को दी जा रही है।