{"_id":"6210edc2f0abbb6d2b071f8e","slug":"big-success-saurabh-kumar-of-meerut-selected-for-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कामयाबी : मेरठ के सौरभ कुमार का टीम इंडिया के लिए चयन, परिजनों में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कामयाबी : मेरठ के सौरभ कुमार का टीम इंडिया के लिए चयन, परिजनों में खुशी का माहौल
Sat, 19 Feb 2022 06:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:46 PM IST
सार
सौरभ ऑलराउंडर हैं। बाएं हाथ के स्पिन व बाएं हाथ के ही बल्लेबाज हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह एक अलग पहचान बना चुके हैं, जिसका लाभ सौरभ को मिला है।
विज्ञापन
saurabh kumar
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी 28 वर्षीय क्रिकेटर सौरभ कुमार ने टीम इंडिया में एंट्री कर दी है। शनिवार को भारत दौरे पर आ रही श्रीलंका के खिलाफ बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा की। श्रीलंका और भारत के बीच तीन टी20 व दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। टेस्ट मैच के लिए सौरभ का चयन टीम इंडिया में हुआ है।
सौरभ ऑलराउंडर हैं। बाएं हाथ के स्पिन व बाएं हाथ के ही बल्लेबाज हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वह एक अलग पहचान बना चुके हैं, जिसका लाभ सौरभ को मिला है। इसी महीने 12 व 13 फरवरी को बंगलुरु में हुई आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीदार नहीं मिला, जबकि पिछली बार उन्हें पंजाब ने 20 लाख बेस प्राइज में खरीदा था। वह मूल रूप से बागपत जिले के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार कंकरखेडा में रहता है।
यह भी पढ़ें : अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: मेरठ-बिजनौर के दो दोषी समेत 38 को फांसी, तनवीर की कुंडली खंगाल रही खुफिया विंग
विज्ञापन
हाल में ही दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उनका इंडिया ए के लिए चयन हुआ था। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उनके प्रदर्शन अच्छा रहा था, जिसके कारण उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि लगी है। इस खबर से परिवार में जश्न का माहौल है तो वहीं उनके अभ्यास करने वाली एकेडमी गांधीबाग में भी जश्न का माहौल है।