{"_id":"5e40f2ca8ebc3ee5bc0e31e7","slug":"big-road-accident-in-saharanpur-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, लकड़ी से भरी ट्रॉली और कार की टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा, लकड़ी से भरी ट्रॉली और कार की टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Mon, 10 Feb 2020 11:36 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:36 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हुआ है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रविवार रात नागल टपरी मार्ग पर स्विफ्ट कार और पॉपुलर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर हो गई। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के हैं, ये सभी लोग दिल्ली से सहारनपुर में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मां को जिंदगीभर का गम दे गया ये हादसा, बेटे के लिए रातभर मांगी दुआ, सुबह होते ही उजड़ गई दुनिया
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी भगवती शर्मा उम्र 55 वर्ष अपने परिवार के साथ सहारनपुर शादी समारोह में आए थे। रात करीब 12 बजे वह वापस दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही वह नागल टपरी मार्ग पर गांव भाटखेड़ी और सुभरी के बीच पहुंचे तो उनकी कार और लकड़ी से भरी ट्रॉली की टक्कर हो गई।
हादसे में भगवती शर्मा उम्र 55 वर्ष, उनकी पत्नी और माता-पिता की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/