{"_id":"5d7721168ebc3e93bd1084a4","slug":"big-road-accident-in-deoband-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में फ्लाईओवर पर खराब खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, बिजली विभाग के दो एसडीओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में फ्लाईओवर पर खराब खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, बिजली विभाग के दो एसडीओ की मौत
Tue, 10 Sep 2019 09:35 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Sep 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ पवन सिंह (ऊपर बाएं) व एसडीओ रब्बान अली
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में बिजली विभाग के दो अधिकारियों की मौत हो गई है। घटना के बाद से बिजली विभाग में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना देवबंद में हुई है। यहां सहारनपुर देवबंद को जोड़ने वाले ओवरब्रिज पर खराब खड़े लकड़ी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एसडीओ कैलाशपुर रब्बान अली और एसडीओ हकीकतनगर पवन सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
सोमवार को अभियन्ता संघ की बैठक में शामिल होकर वापस आते समय देवबंद में दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही विद्युत निगम में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा इतना भयंकर था कि कार का काफी हिस्सा ट्रॉली में लदी पॉपुलर की लकड़ियों के बीच घुस गया, जिसे काटकर निकाला जा सका।
विज्ञापन
एसडीओ रब्बान अली मूलरूप से उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार निवासी तथा एसडीओ पवन सिंह मूलरूप से रुड़की निवासी हैं। फिलहाल दोनों ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सहारनपुर में घंटाघर स्थित विद्युत निगम कॉलानी में रह रहे थे।